Blog

  • क्रोध-शमन हेतु मन का मौन

    अम्मा को यहाँ एक बस-कंडक्टर की कथा याद आती है। एक दिन उसे अपने एक स्टॉप पर एक हट्टा-कट्टा, सात-फुट लम्बा नया व्यक्ति दिखाई दिया। वो बस पर चढ़ा और एक सीट पर बैठ गया। जब कंडक्टर ने किराया माँगा तो उसने उत्तर में कहा कि, ‘‘केशव को टिकिट की ज़रुरत नहीं’’। दुबले से कंडक्टर ने गौर से उसे देखा और ड़र के मारे दोबारा नहीं माँगा। वो कोई गैंग-लीडर जान पड़ता था, अतः बिना कुछ और बोले कंडक्टर वापस अपनी सीट पर आ कर बैठ गया। अगले दिन भी यही घटनाक्रम रहा। वो व्यक्ति उसी बस-स्टॉप से चढ़ा और टिकिट खरीदने के लिए उसका वही उत्तर था कि, ‘‘केशव को टिकिट की ज़रुरत नहीं’’। भीतर ही भीतर कंडक्टर क्रोध से उबल रहा था। वह उस गुंडे को सबक सिखाना चाहता था! उसे अब कुछ और सूझता ही न था। उसकी मनःशान्ति कहीं खो गई थी। और वो व्यक्ति प्रतिदिन बस पर चढ़ता, बिना टिकिट सफ़र करता और उतर जाता और कंडक्टर महाशय का क्रोध प्रतिदिन सातवाँ आसमान छूता। उसका मन इतना अशांत था कि वह अपने पत्नी-बच्चों के साथ भी बात नहीं कर पाया। आखिर उसने सोचा कि बहुत हो गया, अब कुछ करना ही पड़ेगा। परन्तु समस्या थी कि वह स्वयं तो इतना छोटा, दुर्बल सा था। अतः उसने एक कराटे-टीचर से सहायता लेने का निर्णय किया। अब उसके जीवन का केंद्र-बिंदु कराटे बन गया, जिसमें निपुणता पाने के लिए वह छुट्टी पर भी रहने लगा। वो कराटे तथा मार्शल-आर्ट्स सीखने के अतिरिक्त कुछ नहीं करता था। सब सीखने के पश्चात् जब वह काम पर वापस लौटा तो विश्वस्त हो गया कि अब वह सात-फुटे बदमाश से निपट सकता है। पहले ही दिन वो भारी-भरकम व्यक्ति स्टॉप पर मिल गया। हमेशा की तरह, आज भी कंडक्टर टिकिट देने लगा तो चिर-परिचित उत्तर सुनाई दिया, ‘‘केशव को टिकिट की ज़रुरत नहीं’’। ‘‘परन्तु आज…’’ कंडक्टर ने आवाज़ ऊंची करते हुए कहा, ‘‘नहीं, यह सब नहीं चलेगा! टिकिट तो तुम्हें लेना ही पड़ेगा। तुम नहीं लोगे तो बस यहाँ से एक इंच भी आगे नहीं चलेगी!’’

    इस पर सात-फुटे ने कहा, ‘‘क्षमा चाहता हूँ, केशव को टिकिट की ज़रुरत नहीं है। मेरे पास फ्री-पास है’’। और उसने जेब से फ्री-पास निकाला और परिवहन-विभाग के एक उच्च-अधिकारी के रूप में अपना परिचय दिया, जिस पद पर यात्रा हेतु फ्री-पास का विशेषाधिकार दिया जाता है।

    तो यहाँ किसकी हार हुई? कंडक्टर ने कितने दिन गँवा दिए? उसने कराटे सीखने के लिए, व्यर्थ ही कितना समय तथा धन बर्बाद किया? कितना तनाव-ग्रस्त रहा? और फिर, घर की शान्ति भी नष्ट हुई। इस सब में उसे क्या मिला? कुछ भी तो नहीं!

    क्रोध में ऐसा ही होता है। आदमी खोता ही है, प्राप्त कुछ नहीं होता। हमें यह सदा याद रखना चाहिए। जब क्रोध आने लगे तो उसे दबाना नहीं, अन्यथा आखिर एक दिन फट पड़ेगा। परन्तु तत्काल प्रतिक्रिया से भी बचें। जितना हो सके, मन को शाँत करने का, मौन करने का प्रयास करें। फिर बुद्धिमत्ता सहित स्थिति को आँकें। यदि हम ऐसा कर सकें तो जीवन में क्रोध से उत्पन्न होने वाली कितनी ही विपदाओं से बच सकते हैं!
    source: amrit.am/2wz0kx7

  • janmashtami

    Welcome you to Amritapuri for KrishnaJayanti celebrations with Amma
    12 Sep Tuesday
    7.00am – Go Puja (Worship of Cows)
    3.00pm – ShobaYatra (Procession), Uriyadi (breaking mud pots)
    6.30pm – Bhajans led by Amma
    11.00pm – Reading of Srimad Bhagavatam, Bhajans, Amma’s Satsang & prasad distribution

    कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् !

  • Ten Uganda Children underwent free open-…

    Ten Uganda Children underwent free open-heart surgery at Amrita Hospital

    A group of ten young children from Uganda – including one boy and nine girls – suffering from congenital heart disease have successfully undergone open-heart surgery at Amrita Institute of Medical Sciences (Amrita Hospital) and are ready to return home next week, all hale and hearty. The patients have been brought to India under Rotary International’s ‘Gift of Life’ program which provides free treatment to child heart patients from economically disadvantaged families in low and middle income countries from around the world.

    Dr. PK Brijesh, the heart surgeon from Amrita Institute of Medical Sciences who performed the surgeries: “While the parents were expecting only cardiac surgery, we at Amrita Hospital went a step further and treated many children for other ailments too while rectifying their congenital heart disease. We realized that the patients will not get a second chance to visit a hospital and no one will treat them for those problems, if we did not do so at present. So not only was eye-sight restored for the two-year-old Christine Namalwa, but Mariam Biira was also cured of a condition called Exomphalos in which the bowel and liver protrude outside the abdominal cavity.

    Thanks to motherly care extended by Amrita hospital and Rotary Clubs. the Ugandan parents and children have already picked up several Malayalam words, mingling with the hospital staff. They feel they are at home away from home, and in safe hands. The state-of-the–art infrastructure at Amrita Hospital, together with the dedication of its medical and support staff, has enabled successful surgery of all the patients from Africa at a fraction of the cost that would be charged at hospitals in Europe or America.
    source: http://amrit.am/2gJ5Nw1

  • Happy #Onam to all of Amma's childre…

    Happy #Onam to all of Amma's children

    A post shared by Mata Amritanandamayi (@amritanandamayi) on

  • invite

    If you would like to receive
    WhatsApp messages from Amritapuri Ashram,
    add +918086612345 to your contact
    and send a WhatsApp msg with your #name and Indian #language

    ॐ लोकाः समस्ताः सुखिनो भवन्तु ॥
    = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = =